संघर्ष शक्ति है।
संघर्ष भक्ति है।
संघर्ष हर्ष है।
संघर्ष से संभव, ईश्वर-स्पर्श है।
संघर्ष मे मनमोहक, कुरूप मुख है।
संघर्ष की पीड़ा मे अनंत सुख है।
संघर्ष पवित्र है।
संघर्ष-क्षमता दर्शाता चरित्र है।
संघर्ष स्वयं से है।
संघर्ष स्वयं में है।
संघर्ष प्रेम सूचक है।
संघर्ष मुक्ति दायक है।
-दीप
